साउथ फिल्म ‘कार्तिकेय-2’ को हिंदी बॉक्स ऑफिस पर ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘रक्षा बंधन’ से कंपेयर किया जा रहा है। अब हाल ही में इस पर फिल्म के लीड एक्टर निखिल सिद्धार्थ का रिएक्शन सामने आया है। तेलुगु फिल्म लोकल बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ हिंदी मार्केट में भी रूल कर रही है। जबकि, आमिर खान की ‘लाल सिहं चड्ढा’ और अक्षय कुमार क रक्षा बंधन जैसी बड़ी फिल्में बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म नहीं कर पाई हैं।


निखिल आमिर और अक्षय के बहुत बड़े फैन हैं
निखिल ने सिद्धार्थ कनन से बातचीत करते हुए कहा, “मैं आमिर सर का बहुत बड़ा फैन हूं। मेरी सबसे फेवरेट फिल्म अंदाज अपना अपना है। मुझे दंगल भी बहुत पसंद है। अक्षय सर इतने बड़े स्टार हैं। इसलिए मैं खुद को उनसे कंपेयर नहीं करना चाहता हूं। कार्तिकेय स्टैंडअलोन फिल्म है और हमने इस प्रोजेक्ट के लिए जी-जान से काम किया है। इसलिए आप इसे बाकी फिल्मों से कंपेयर करके इसके साथ न्याय नहीं कर रहे हैं।”

निखिल अपनी फिल्म को कंपेयर करना नहीं चाहते
‘कार्तिकेय-2’, ‘लाल सिंह चड्ढा’ और ‘रक्षा बंधन’ के साथ रिलीज होने के बावजूद हिंदी मार्केट में अच्छा बिजनेस कर रही हैं। तापसी पन्नू स्टारर ‘दोबारा’ भी तेलुगु फिल्म के आगे फीकी पड़ गई है। निखिल, आमिर और अक्षय के बहुत बड़े फैन हैं, इसलिए वो फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के आधार पर खुद को उनसे कंपेयर करना नहीं चाहते हैं।

‘कार्तिकेय-2’ का बिग हिंदी फिल्मों से अच्छा कलेक्शन
‘कार्तिकेय-2’ के हिंदी वर्जन में लगभग 20 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। 13 अगस्त को रिलीज हुई फिल्म का ओवर ऑल कलेक्शन 57 करोड़ रुपए है। ‘लाल सिंह चड्ढा’ को 11 अगस्त को रिलीज किया गया था। आमिर की फिल्म अब तक भारत में केवल 56 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई है, जबिक उसी दिन रिलीज हुआ ‘रक्षा बंधन’ का कलेक्शन लगभग 43 करोड़ है। ‘लाइगर’ की रिलीज से भी ‘कार्तिकेय 2’ के हिंदी वर्जन की कमाई पर कोई असर नहीं पड़ा है।
कृष्ण और माइथोलॉजी पर आधारित है फिल्म
चंदू मोंडेती की निर्देशित ‘कार्तिकेय-2’ एक मिस्ट्री एडवेंचर फिल्म है। फिल्म द्वारिका, कृष्ण और माइथोलॉजी पर आधारित है। फिल्म के हीरो निखिल सिद्धार्थ हैं। एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन हैं। दोनों का ही नॉर्थ इंडिया में कोई फैन बेस नहीं है। फिल्म में अनुपम खेर ही एकमात्र ऐसा चेहरा हैं जो उत्तर भारत के दर्शकों के लिए जाना-पहचाना है। फिर भी फिल्म अपनी कहानी, पिक्चराइजेशन और एक्टिंग के दम पर लगातार बेहतर कमाई कर रही है।





