बांका के अमरपुर थाना क्षेत्र के अठमाहा गांव में शुक्रवार की देर रात घरेलू विवाद में एक कलियुगी पुत्र ने अपने पिता को गोली मार दी जो उनके दाहिने पैर में लगी। घायल ने अठमाहा गांव के संजय सिंह ने बताया कि उनके नाम से उनके पुत्र सचिन कुमार ने एक बाइक बजाज कंपनी की किस्त पर खरीदी थी। उनका पुत्र किस्त जमा करने में आनाकानी करता था। पिछले तीन चार दिनों से बाइक की किस्त जमा करने के लिए वह उस पर दबाव बना रहे थे।

शुक्रवार की रात में उन्होंने किस्त जमा नहीं करने पर उसे डांटा। इससे आक्रोशित होकर उनके पुत्र ने देशी कट्टा से गोली चला दी जो उनके दाहिने पैर में लगी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई,सूचना मिलते ही दरोगा बबली साह अस्पताल पहुँची सूचना मिलने पर एंबुलेंस से घायल को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डॉ अशोक साह ने उनका प्राथमिक उपचार किया तथा उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया।

घायल व्यक्ति ने बताया कि उनका पुत्र बिजली विभाग के कनीय अभियंता के साथ मारपीट करने के आरोप में जेल गया था करीब दो माह पूर्व ही वह जेल से बाहर आया था। पुलिस ने घायल का फर्द बयान दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभियुक्त घटनास्थल से फरार है।





