हा’दसा, 3 घा’यल:सड़क पार कर रही महिला बाइक ने मा’री ट’क्कर, सदर अस्पताल में भर्ती तीनों

गोपालगंज में कुचायकोट थाना क्षेत्र के सासामुसा ओवरब्रिज के पास एनएच 27 पर सड़क पार कर रही एक महिला को बाइक सवार ने जोरदार धक्का मार दिया। जिससे महिला बुरी तरह जख्मी हो गई। वही बाइक सवार दो लोग भी अनियंत्रित होकर मौके पर ही गिर कर जख्मी हो गए।

घायल का इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी जख्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जख्मियों की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के हेम बरदाहा गांव निवासी गौरी भारती के पत्नी केस पति देवी,माधव चौक गांव निवासी शिव कुमार की पत्नी सरोज देवी के अलावे रामाश्रय राम के बेटा मुकेश कुमार के रूप की गई।

दरअसल घटना के सन्दर्भ में बताया जाता है कि जख्मी महिला केसपति देवी सासामुसा बाजार करने आई थी। बाजार कर अपने घर वापस सड़क पार कर लौट रही थी।

तभी NH27 पर बाइक सवार मुकेश कुमार और सरोज देवी आ रहे थे। इसी बीच बाइक सवार ने महिला को पैदल सड़क पार कर रही महिला को धक्का मार दिया। इससे महिला समेत तीन लोग जख़्मी हो गए। फिलहाल सभी जख्मियों का ईलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.