पटना में बुद्धा काॅलाेनी थाना क्षेत्र स्थित ललिता रेजेंसी के पास (बोरिंग कनाल रोड) बाइक सवार अ’पराधियाें ने सरसाें तेल के काराेबारी सुशील सिंघाैलिया के भाई नटवर अगवाल काे सीने और पेट के बीच गाे’ली मा’र दी। यही नहीं गाे’ली मा’रने के बाद उनका बैग भी लेकर अ’पराधी फ’रार हाे गए।
उजले रंग की अपाचे पर सवार तीन अ’पराधियों ने वा’रदात काे अंजाम दिया। गाेली लगने के बाद 55 साल के नटवर काे मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हा’लत गं’भीर बनी हुई है।
सिंघाैलिया व उनका परिवार ललिता रजेंसी के फ्लैट नंबर 31 में रहते हैं। उनका एग्जीबिशन राेड में एसके इंटरप्राइजेज के नाम से सरसाें के तेल का काराेबार है।
नटवर, भाई का काराेबार देखते हैं। सूचना मिलने के बाद बुद्धा काॅलाेनी थानेदार निहार भूषण माैके पर पहुंचे और मामले की छानबीन की। उन्हाेंने बताया कि बैग में नकद नहीं था बल्कि लंच बाॅक्स और कुछ कागजात थे।
नटवर काे अपार्टमेंट में छाेड़ने के लिए कार से चालक और उनका पटना सिटी में रहने वाला स्टाफ अनिल पटेल एग्जीबिशन राेड से रवाना हुए। पटेल स्टेशन के पास उतर गए और चालक नटवर काे लेकर ललिता रेजेंसी के लिए रवाना हुआ।
अपार्टमेंट के पास नटवर उतरे और पैदल जा’ने लगे। इसी बीच उन्हें गाे’ली मा’री गई और बैग लेकर अ’पराधी फ’रार हाे गए। उधर, पटेल स्टेशन से ऑटाे से पटना सिटी के लिए रवाना हुए।


