मां ने 3 बच्चियों का ग’ला घों’टा : बक्सर में बेटा न होने पर परिजन ता’ना देने थे, सोते समय तीनों को मौ’त के घा’ट उ’तारा

बक्सर की एक महिला ने अपनी 3 मासूम बेटियों की ह’त्या ग’ला द’बाकर कर दी। मां ने पहले तीनों को अंडा चावल खि’लाकर सुलाया। जैसे वे नींद में सोईं, महिला ने बारी-बारी से सभी का ग’ला द’बाकर उन्हें मौ’त के घा’ट उ’तार दिया। घ’टना ब्रम्हपुर थाना स्थित गायघाट पंचायत अंतर्गत नंदपुर गांव की है। पुलिस ने महिला(40) को हि’रासत में लिया है।

घटना के बाद आस-पास के लोगों की लगी भीड़.।

परिजनों का कहना है कि महिला को बेटा नहीं हो रहा था। महिला ने पुलिस के सामने बताया कि परिवार के तानों के तंग आकर गुरुवार की रात तीनों पूनम कुमारी (8), रौनी कुमारी (7) और बबली कुमारी (4) की हत्या कर दी। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उसने पुलिस के सामने मां पिंकी देवी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। महिला के परिवार में ससुर-सास और देवर-देवरानी हैं जबकि पति बेंगलुरु में नौकरी करता है।

ASP श्रीराज ने बताया कि आरोपी की तीन बेटियां ही थीं। वहीं उसके देवर को पहले से दो बेटे थे और तीन दिन पहले एक और बेटा हुआ था। उसे घरवालों के साथ पड़ोसी पहले से ही बेटा नहीं होने के कारण उसे ताना दे रहे थे। देवरानी को फिर से लड़का होने के बाद महिला मानसिक अवसाद में चली गई थी।

परिजनों का कहना है कि पिंकी का पति सुनील यादव परदेस में मजदूरी करता है। पति के घर पर नहीं होने के कारण पड़ोसी और परिजन लगातार ताना देते थे, जिससे उसने अपना मानसिक संतुलन खो दिया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.