शेखपुरा के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत एकसारी बीघा गांव में बीती देर रात्रि पुलिस टीम पर बदमाशों ने हमला करके आधा दर्जन की संख्या में पुलिस कर्मियों को घायल कर दिया। जिसमे दो पुलिस जवान बुरी तरह घायल हो गए। घायलों में दंगा निरोधी दस्ता में शामिल जिला पुलिस बल के का जवान 32 वर्षीय कमलेश कुमार और 30 वर्षीय धर्मेंद्र कुमार बताया गया है।

घायल अवस्था में दोनो जवानों को इलाज हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया। लेकिन दोनो की हालत गंभीर रहने के कारण सघन इलाज हेतु पावापुरी रेफर कर दिया गया।सूत्रों ने बताया कि घायल जवान कमलेश कुमार के कंधे की हड्डियां बुरी तरह टूट गई है।जबकि कमलेश कुमार का सिर फूट गया है। बाद में दोनो को रेफर किया गया।

इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि शेखपुरा सदर प्रखंड के नगर थाना के एकसारी बीघा गांव में गणेश प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई थी। इसी शोभायात्रा में शामिल कुछ बदमाशों के द्वारा शेखपुरा शहर से रात्रि में वापस लौट रहे चेवाड़ा थाना पुलिस की 112 नंबर की गाड़ी को रोक कर उसका शीशा तोड़ कर क्षति ग्रस्त कर सड़क किनारे धकेल दिया।

सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंच गई तो बदमाश गण पुलिस से उलझ गए। तभी पुलिस लाइन से दंगा निरोधी दस्ता को घटना स्थल पर बुलाया गया। लेकिन शरारती लोग पुलिस टीम पर अचानक पथराव और मारपीट करने लगे। द्वारा पुलिस वालों पर ही हमला कर दिया गया। बाद में वरीय पदाधिकारी को इसकी सूचना दी गई। पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा भी सूचना मिलने पर खुद एकसारी बीघा गांव पहुंचे । थाना अध्यक्ष विनोद राम भी मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभालने में जुटे।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया गया है इसमें दो पुलिस वाले गंभीर रूप से जख्मी हुए। जबकि चार अन्य को भी चोट लगी है। गंभीर रूप से घायल हुए है। सूत्रों ने बताया कि गांव में देर रात तक पुलिस कार्रवाई कर 4 लोगों को घटना के सिलसिले में हिरासत में ली है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की जा रही है।





