बिहार में इन दिनों मानसून पूरे तरीके से एक्टिव हो गया है। अगले 72 घंटे मानसून ऐसे ही एक्टिव रहने वाला है। बिहार में मानसून के एक्टिव रहने से पिछले कुछ दिनों से अच्छी बारिश देखने को मिली। इस दौरान तापमान में गिरावट भी देखने को मिली। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर काफ़ी बढ़ा हुआ है। जिससे निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए है।

आज मौसम विभाग ने बिहार के 19 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में मध्यम दर्जे की बारिश के साथ वज्रपात की भी प्रबल संभावना है। बाकि जिलों में भी मौसम सुहावना बने रहने की उम्मीद है। रुक रुक कर बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी के भी आसार है। इन जिलों में भी तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिलेगी और यहां आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे।

बिहार में 19 जिलों में बारिश का अलर्ट है इन जिलों में मुजफ्फरपुर , पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सिवान, सारण, वैशाली, सीतामढी, शिवहर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज शामिल है।

वहीं, दूसरी तरफ हो रही लगातार बारिश से बिहार के कई जिलों के निचले हिस्सों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। इन जगहों से लोग पलायन कर सुरक्षित जगह शरण लेने को मजबूर हैं। बिहार में बाढ़ से सब से ज्यादा प्रभावित जिलों में बेगूसराय, सहरसा, मुंगेर और लखीसराय है।

इन जिलों के लोग बाढ़ से सब से ज्यादा प्रभावित है। इन जिलों के बाढ़ प्रभावित लोगो ने सरकार पर लापरवाही और नजरंदाज करने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है की सरकार इस विकट परिस्थिति में हम लोगो का साथ नही दे रही। हम बहुत मुश्किल से अपना गुजर बसर कर रहे है।






