रांची। RJD सुप्रीमो को चारा घोटाले में सजा सुनाने और कटघरे में लालू के साथ संवाद के बाद चर्चा में आए जज शिवपाल सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। 59 साल के शिवपाल सिंह ने 50 साल की अपनी प्रेमिका नूतन तिवारी के साथ दूसरी शादी की है।
दोनों की शादी 2 सितंबर को दुमका जिले के वासुकीनाथ मंदिर में हुई है। 2006 में जज शिवपाल सिंह की पत्नी का निधन हो गया था। वकील नूतन तिवारी के पति का भी निधन कुछ साल पहले हो गया था। जज शिवपाल सिंह का एक बेटा और एक बेटी है। वहीं वकील नूतन तिवारी की भी एक बेटी है। परिवार और बच्चों की सहमति से ही दोनों ने शादी की है।
शिवपाल सिंह फिलहाल गोड्डा के प्रथम जज हैं। वे पिछले तीन साल से इस पद पर हैं। इनकी गिनती सख्त मिजाज जज के रूप में की जाती है। ये कई अहम फैसले सुना चुके हैं। उसी में एक महत्वपूर्ण फैसला बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव से जुड़ा हुआ है।
जिसमें चारा घोटाला के केस में जज शिवपाल सिंह ने ही फैसला सुनाया था। एक बार कोर्ट में जब लालू ने इनसे जमानत की गुहार लगाई थी तब इन्होंने उनसे कहा था कि आप बेल लेकर फिर हाथी पर घूमें।
नूतन गोड्डा उसी कोर्ट में वकील हैं जहां शिवपाल सिंह जज हैं। दोनों की जान-पहचान यहीं से हुई। एक ही पेशे में होने के कारण दोनों के बीच नजदिकियां बढ़ीं। कुछ दिन के बाद ये नजदिकियां दोस्ती में बदली। दोस्ती प्यार में। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली।
जज शिवपाल सिंह की पत्नी का निधन दो दशक पहले ही हो गया था। उनकी एक बेटी और एक बेटा है। बच्चों से आपसी रजामंदी के बाद ही बात शादी तक पहुंची।
बेटा और बेटी से रजामंदी के बाद ही जज साहब ने नूतन के संग सात फेरे लेने का फैसला लिया। वहीं अधिवक्ता नूतन के पति का भी निधन कुछ साल पहले ही हो गया था।
