महागठबंधन सरकार में पहली बार जनता दरबार:CM नीतीश ने सुनी फरियादियों की गुहार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी रहे मौजूद

पटना। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश ने पहली बार जनता दरबार लगाया। मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम कुछ समय से स्थगित रह रहा था। हालांकि कोरोना काल से ही मुख्यमंत्री सीमित संख्या में लोगों को जनता दरबार में बुला रहे थे। आज भी जनता दरबार में सीमित संख्या में ही लोगों को बुलाया गया है।

आज के जनता दरबार में पहली बार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे। बता दें कि इससे पहले साल 2015 में जब तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम थे, तब मुख्यमंत्री का जनता दरबार कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया था।

मुख्यमंत्री ने आज गृह, राजस्व एवं भूमि सुधार, मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग और निगरानी से संबंधित शिकायतों को सुना।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोगों की शिकायतें सुनने के बाद तुरंत संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्या के निदान की कोशिश भी करते हैं।

इस बार जनता दरबार का कार्यक्रम मुख्यमंत्री सचिवालय संवाद के ठीक बगल में बनाए गए हॉल में हो रहा है, जिसमें सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम भी किए गए हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading