गणेश महोत्सव:56 भोग की सजाई झांकी, पिंक थीम पर सजा पंडाल रहा आकर्षण का केंद्र

राजस्थान : कपासन में गणेश महोत्सव के अंतर्गत कस्बे के मुख्य आयोजन स्थल लोडकियां चौक में बुधवार रात को श्री चारभुजा नाथ मंदिर से ठाकुर जी की पदरावणी की गई। 56 भोग की झांकी सजा महाआरती कर भोग लगाया गया। इस दौरान यहां बड़ी संख्या श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे पांडाल सहित श्री गणेश जी की प्रतिमा को पिंक कलर थीम पर गुब्बारों के साथ आकर्षक सजावट की गई।

बता दें कि लोडकिया चोक आयोजन स्थल पर रात्रि में पंडाल को पिंक कलर की थीम पर सजाया गया। वहीं गणेश प्रतिमा को भी पिंक कलर की पोशाक धारण करवाई गई।

साथ ही यहां छप्पन भोग की झांकी सजाई गई। रात 9:15 बजे श्री चारभुजा नाथ मंदिर से बाल गोपाल ठाकुर जी की ढोल धमाकों के साथ पदरावणी की गई। ठाकुर जी को जुलूस के रूप में लाया गया ओर पांडाल में विशेष गादी पर विराजित किया।

इस दौरान यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुच ओर झांकी सहित ठाकुर जी और गणेश जी के दर्शन किए। रात 10.15 बजे महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अतिथि एएसपी कैलाश सिंह भी आरती में शामिल हुए। ठाकुर जी और श्री गणेश जी को भोग लगाया गया। इस दौरान गरबा डाडिया डांस भी चलता रहा।

रात 11 बजे प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। आयोजन स्थलों पर गरबा, डांडिया सहित कई प्रकार के डांस का आयोजन हो रहा है प्रतियोगिता भी आयोजित हो रही है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.