गया में छात्रा को पिकअप ने रौं’दा:भाई के साथ रोड क्रॉस कर रही थी, ट’क्कर से 15 मीटर दूर तक उ’छली; मौ’त

गया में 10वीं की एक छात्रा और उसके भाई को रोड क्रास करने के दौरान एक पिकअप ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि छात्रा टक्कर के बाद 15 मीटर दूर हवा में उछलती हुई गिरी।

छात्रा की फाइल फोटो।

डीएवी कैंट एरिया में साक्षी(14) ऑटो से उतर कर अपने भाई (12) के साथ रोड क्रास कर रही थी। तभी तेज रफ्तार पिकअप ने उसे रौंद दिया। टक्कर होने के बाद सभी छात्र साक्षी की ओर भागे।

दरअसल, डीएवी कैंट एरिया स्कूल गया डोभी मार्ग भी स्थित है। दिलीप कुमार दुबे डीएवी कैंट एरिया में ही टीचर हैं। उनकी बेटी साक्षी 10वीं क्लास में डीएवी में ही पढ़ती है। यही नहीं उनका बेटा भी उसी स्कूल की 7वीं क्लास में पढ़ता है। करीब तीन बजे स्कूल की छुट्‌टी हुई तो साक्षी व उसका भाई ऑटो पर सवार होकर घर के लिए चल दिए।

ऑटो पर स्कूल के अन्य स्टूडेंट भी सवार थे। जैसे घर के पास ऑटो पहुंचा तो साक्षी और उसका भाई ऑटो से उतर कर घर के लिए रोड क्रास करने लगे। रोड क्रास करने के लिए कदम बढ़ाए ही थे कि बेहद तेज गति से आ रहे पिकअप वैन भाई-बहन को उड़ाते हुए निकल गया। साक्षी पिकअप वैन से लगे जोर के धक्के से करीब 15 मीटर दूर हवा में उछलती हुई गिरी और कुछ ही क्षण में दम तोड़ दिया।

हादसा होता देख मौके पर ऑटो पर सवार डीएवी स्टूडेंट के बच्चे बदहवास होकर सड़क पर आ गए और रोने-चिल्लाने लगे। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मगध मेडिकल कॉलेज ले गई। स्कूल के छात्रों के साक्षी बेहद खुश मिजाज और हाजिर जवाबी थी।

इधर, मेडिकल थानाध्यक्ष ने बताया कि रोड एक्सीडेंट करने वाला पिकअप वैन नहीं पकड़ा गया है। उसकी तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि छात्रा का भाई स्वस्थ है। उससे बात हुई है। बता दें एक महीने के भीतर ही डीएवी स्कूल की दो छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। 15 अगस्त को तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने स्कूल के बाहर ही सड़क हादसे में दम तोड़ दिया था। उसे डीएवी स्कूल की बस ने ही कुचल दिया था।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.