मुजफ्फरपुर : जिले में सात एकड़ में ड्रिप सिंचाई का लक्ष्य तय किया गया है। वहीं पोर्टेबेल स ्प्रिरंकलर से 91 एकड़ का लक्ष्य तय हुआ है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए जल्द ही विभागीय स्तर पर काम शुरू किया जाएगा।
जिले में कृषि व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत सभी जिलो के लिए लक्ष्य तय किए गए है।
कृषि विभाग के सचिव डॉ.एन सरवण कुमार ने डीएम को इस संबंध में पत्र लिखा है। इसमें बताया गया है कि जल-जीवन-हरियाली अभियान की योजनाएं सरकार की प्राथमिकता में है।
इसका लक्ष्य तय कर दिया गया है। संबंधित पदाधिकारियों के साथ कृषि टास्क फोर्स की साप्ताहिक बैठक कर योजनाओं की सौ फीसदी उपलब्धि की बात कही गई है।
ड्रिप सिंचाई के अलावा जलवायु अनुकूल कृषि के लिए 595 एकड़, गरमा 250 एकड़, रबी 623 एकड़ का लक्ष्य है। वहीं फसल अवशेष प्रबंधन मंत्र में 1.5 करोड़ जिला का लक्ष्य है। ड्रिप सिंचाई की एक विशेष विधि है। इसमें पानी और खाद की बचत होती है। इस विधि में पानी को पौधों की जड़ों पर बूंद-बूंद कर टपकाया जाता है।
