बैठे बैठे मौ’त: थाना हाजत में बंद श’ख्स ने सि’र झु’काया और अचानक…

कटिहार. महज 10 सेकेंड में ही एक आदमी की जिंदगी का कैसे द एंड हो सकता है, इसका वीडियो सामने आया है. चंद सेकेंड पहले तक बिल्कुल चुस्त-दुरुस्त दिखने वाला एक शख्स की कुछ सेकेंड में ही बैठे-बैठे मौत हो गई. कटिहार प्राणपुर थाना हाजत में हुई मौत का वीडियो वायरल हो रहा है. 31 सेकेंड का यह वीडियो इस बात की तस्दीक कर रहा है कि कैसे एक शख्स की मौत बैठे-बैठे ही हो गई. हालांकि, मुजफ्फरपुर न्यूज इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है.

वायरल वीडियो के बारे में दावा किया जा रहा है कि यह 2 दिन पहले कटिहार के प्राणपुर में शराब तस्करी के आरोपी प्रमोद की मौत से जुड़ा हुआ है. वीडियो में आसमानी शर्ट में दिख रहा शख्स शराब तस्करी के आरोपी प्रमोद है. उसके सामने स्ट्राइप यानी धारीदार नीली शर्ट में गौतम सिंह है, जिसे पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया था.

इस 31 सेकेंड के वीडियो में 21वें सेकेंड में अचानक थाना के हाजत के भीतर बैठे हुए प्रमोद अपना सिर गर्दन के साथ झुका लेता है. इसके चंद सेकेंड बाद वह बेसुध होकर पुलिस हाजत में बैठे-बैठे ही गिर जाता है. इसके कुछ ही मिनट बाद प्राणपुर थाना में तैनात पुलिसकर्मी हाजत के दरवाजा खोल कर उसे अस्पताल ले जाते हैं, लेकिन तब तक प्रमोद की मौत हो चुकी होती है.

बता दें कि दो दिन पहले कटिहार के प्राणपुर में इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस पर कस्टडी में पिटाई से प्रमोद की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस के साथ जमकर मारपीट की थी. इस दौरान मृतक प्रमोद के साथ हाजत में मौजूद एक और आरोपी गौतम; जो घटना के चश्मदीद है उसे भी भगा ले गया.

आक्रोशित लोगों ने पूरे थाने में जमकर तोड़फोड़ करने के साथ-साथ 10 पुलिसकर्मियों को घायल भी कर दिया था. इनमें से दो पुलिसकर्मी की हालात अब तक गंभीर है. बता दें कि घटना की सूचना पर पहुंचे डंडखोरा थाना प्रभारी शैलेश कुमार के साथ भी मारपीट की गई थी. उनके सिर में 50 से अधिक टांके पड़े हैं.

इस पूरे मामले पर अब तक प्राणपुर थाना के इलाके में तनाव की स्थिति है. एक तरफ लोगों के आरोप में सुर मिलाते हुए भाजपा के स्थानीय विधायक निशा सिंह भी पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं. जहां तक पुलिस कार्रवाई की बात है पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने कहा कि अब तक इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं की जा सकी है, लेकिन दो दिन पहले थाना में हुए हमले के मामले में 61 नामजद और लगभग एक हजार अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

शराब तस्करी के आरोपी प्रमोद के पुलिस कस्टडी में मौत के कई पहलू हैं. निश्चित तौर पर आने वाले दिनों में पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तमाम जांच के बाद स्थिति और साफ हो पाएगी. लेकिन, फिलहाल जो वीडियो सामने आया है उससे एक बात साफ हो जाती है मौत चुपके से कब दस्तक दे देगी इसकी किसी को भनक तक नहीं लगती है. चंद सेकेंड में कैसे एक आदमी मौत के आगोश में समा सकता है कटिहार का यह वायरल वीडियो लाइव मौत का बड़ा प्रमाण है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading