आठ घंटे में दो ध’माके, लगा था टाइमर, स्टिकी ब’म के इस्तेमाल की भी आशंका: एडीजीपी

जम्मू कश्मीर :उधमपुर विस्फोट कांड जिसमें दो व्यक्ति घायल हुए थे, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंपे जाने की संभावना है. उच्च पदस्थ सूत्रों ने कहा कि एनआईए अधिकारियों की एक टीम को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर भेजा गया है. टीम द्वारा स्थानीय पुलिस से विस्फोट के संबंध में सभी दस्तावेजों का प्रभार लेने की संभावना है. जम्मू और कश्मीर के उधमपुर में आठ घंटे में दो धमाके होने की सूचना है. पहला धमाका बुधवार रात उधमपुर में एक पेट्रोल पंप पर खड़ी एक खाली बस में हुआ. विस्फोट होने से दो लोग घायल हो गए.

Thumbnail image

जबकि दूसरे धमाका के बारे में अधिक जानकारी का इंताजार है. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में हुए धमाकों को लेकर जम्मू के एडीजीपी मुकेश सिंह ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि जो उधमपुर में ब्लास्ट हुए हैं इसमें स्टिकी बम का इस्तेमाल हो सकता है. टाइमर लगाया गया था. यह आईईडी हाई एक्सप्लोसिव था. एक बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन वह टल गया. हम पहले से ही अलर्ट पर हैं और इस मामले को लेकर एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है.

करीब साढ़े दस बजे हुई. विस्फोट में पास खड़े अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए. घायलों को उधमपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के तुरंत बाद पुलिस और सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे. जांच चल रही है. उधमपुर के डीआईजी रियासी रेंज सुलेमान चौधरी ने कहा कि विस्फोट रात करीब साढ़े 10 बजे हुआ. घटना में दो लोग घायल हुए हैं और पास में खड़ी गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है. विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चला है. हम मामले की जांच कर रहे हैं. आगे के विवरण की प्रतीक्षा है.

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.