डेंगू के मरीज मिलने से बढ़ी स्वास्थ्य विभाग की चिंता, रोकथाम के किए जा रहे उपाय…

मुजफ्फरपुर : जिले में डेंगू मरीज की संख्या लगातार बढ़ रही है। चार और पाजीटिव पाए जाने से मरीजों की संख्या 22 हो गई है। सिविल सर्जन डा.यूसी शर्मा ने बताया कि मरीज जो मिले हैं उसकी हालत नियंत्रण में है। अभी एक भी मरीज भर्ती नहीं हैं।

सबके स्वास्थ्य पर आशा के माध्यम से नजर रखी जा रही है। बताया कि सदर अस्पताल में दस बेड और एसकेएमसीएच में पचास बेड की सुविधा इलाज के लिए रहेगी। आम लोगों से अपील की है कि अपने घर के आसपास सफाई रखें। मच्छरदानी लगाकर सोएं।

जिला वेक्टर जनित रोग पदाधिकारी डा.सतीश कुमार ने बताया कि शनिवार को डेंगू के चार नये मरीज मिले हैं। यह चारों मरीज कांटी, मोतीपुर व पारू इलाके के हैं। मरीज को को कई दिनों से बुखार आ रहा था।

एसकेएमसीएच के ओपीडी में दिखाने आये सात मरीज थे, जिसमें इनका ब्लड सैंपल लेकर लबोरेटरी में एलाइजा जांच के लिए भेजा गया, जहां चार में डेंगू की पुष्टि हुई हैं। वहीं तीन नमूना निगेटिव आए हैं।

इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 22 हो गई है। बताया कि डेंगू  के मरीज पिछले एक माह से लगातार मिल रहे हैं। इसको लेकर सभी पीएचसी को अलर्ट किया गया है कि बुखार के जो भी मरीज आ रहे हैं, उनकी डेंगू जांच कराई जा रही है। इसके साथ ही जहां भी मरीज मिले हैं, वहां फागिंग  करायी जा रही है। जागरूकता के लिए आशा के जरिए प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.