भागलपुर के पीरपैंती के भाजपा विधायक ललन कुमार का धर्म के प्रति इंटरनेट मीडिया में बयान के विरोध में शेरमारी चौक पर कुछ आक्रोशित लोगों ने पुतला दहन किया। मालूम हो कि विधायक का एक वीडियो धर्म पर बयान देते तेजी से वायरल हो रहा है। उसमें विधायक कह रहे हैं कि ऐसी मान्यता है कि दीपावली आ रही है। धन की देवी लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।
लक्ष्मी पूजा से यदि धन हो जाता तो मुस्लिम करोड़ पति नहीं होते। ऐसी मान्यता है कि सरस्वती विद्या की देवी है क्या मुस्लिम भाई विद्वान नहीं है। आइपीएस, आइएस नहीं हैं। यह भी रहे हैं कि ऐसी मान्यता है कि बजरंगबली ताकत के देवता होते हैं क्या अमेरिका में बजरंगबली की मंदिर और बजरंगबली की पूजा होती है। अमेरिका शक्तिशाली राष्ट्र नहीं है क्या।

विधायक इसी बयान के बाद विवाद छिड़ गया है। मंगलवार को आक्रोशित लोगों ने शेरमारी चौक पर विधायक ललन कुमार का पुतला दहन किया। विधायक पर हिंदुओं पर आघात करने का आरोप लगाया। इसमें मुरारी पासवान, मुन्ना सिंह, अंगद मिश्रा, मिलन सिंह, सुधीर पान, मृत्युंजय ठाकुर, धीरेंद्र जायसवाल आदि शामिल थे।




