नवादा में सास के तानों से उबकर एक महिला ने फांसी लगा अपनी जान दे दी। यह घटना नवादा ज़िले के धमौल थाना क्षेत्र के गुलनी गांव की है। घटना के बारे में जैसे ही आस पास के लोगों को पता चला इसकी सूचना पुलिस को दी, इसके बाद सूचना प्राप्त होते ही पुलिस मौक़े पर पहुंचकर शव को अपने क़ब्ज़े में ले ली और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दी। इस घटना को जिसने भी सुना वो दंग रह गया। बता दें कि विवाहिता को पहले से तीन पुत्री है पुत्र एक भी नहीं है। इसकी ही वजह से उसकी सास रोज़ उसको ताना मारती थी। जानकारी प्राप्त होते ही खबर अपडेट की जाएगी।






