आपसी वर्चस्व को लेकर चा’कूबाजी में एक की मौ’त दो घा’यल, गुस्साए लोगों ने मुर्गी फार्म में ल’गाई आग

सीवान : थाना क्षेत्र के गिरधरपुर पुल के समीप गुरुवार की सुबह आपसी वर्चस्व में एक युवक ने चाकू से प्रहार कर एक युवक को मौत के घाट उतार दिया जबकि दो अन्य घायल हो गए। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने आरोपित के घर एवं मुर्गी फार्म को आग के हवाले कर दिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा मामले की जांच में जुट गई। मृतक की पहचान गोपालगंज के थावे थाना क्षेत्र के बंगरा निवासी अरुण उपाध्याय के पुत्र शक्ति उपाध्याय के रूप में हुई जबकि घायलाें में बंगरा के ही झुन्नू उपाध्याय एवं भोला सिंह बताए जात हैं। घायलों का उपचार गोपालगंज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं आरोपित बड़हरिया थाना क्षेत्र के नरहरपुर निवासी रानू सिंह बताया जात है।

सिवान में आपसी वर्चस्व को लेकर चाकूबाजी में एक की मौत दो घायल, गुस्साए  लोगों ने मुर्गी फार्म में लगाई आग - One killed two injured in knife  fighting over Mutual supremacyविवाद के बाद चाकू से हमला

घटना के संबंध में बताया जाता है कि नरहरपुर निवासी रानू सिंह गुरुवार की सुबह गिरधरपुर पुल के पास शराब पी रहा था एवं गाली बक रहा था। उस वक्त बंगरा निवासी शक्ति उपाध्याय, झुन्नू उपाध्याय एवं भोला सिंह टहल रहे थे। इन तीनाें युवकों ने रानू सिंह को गाली देने का विरोध करते हुए पूछताछ की। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इस क्रम में रानू सिंह ने चाकू से तीनों युवकों पर प्रहार कर घायल कर दिया। सीने में चाकू लगने से शक्ति उपाध्याय गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों के चिल्लाने पर आसपास के लोग एकत्रित हुए तथा सभी घायलों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने शक्ति उपाध्याय को मृत घोषित कर दिया।

गुस्साए लोगों ने लगाई मुर्गी फार्म में आग

वहीं झुन्नू उपाध्याय एवं भोला सिंह का इलाज  सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने नरहरपुर स्थित रानू सिंह के घर एवं मुर्गी फार्म में आग लगा दी। घटना की सूचना मिलते ही बड़हरिया एवं थावे थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली। चर्चा के अनुसार रानू सिंह आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। वह छह माह पूर्व लखनऊ में एटीएम से लाखों की हेराफेरी मामले में जेल जा चुका है। बताया जाता है कि शक्ति उपाध्याय अपने माता-पिता का इकलौता संतान था। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.