मुजफ्फरपुर : शहर में धूमधाम से चित्रगुप्त महाराज की पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर छाता बाजार स्थित चित्रगुप्त एसोसिएशन में चित्रगुप्त महोत्सव का आयोजन हुआ।
इस कार्यक्रम में शहर के बुद्धिजीवी साहित्यकार और युवाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। चित्रगुप्त एसोसिएशन में आरती हवन के साथ चित्रकूट महाराज की पूजा हुई।
इस दौरान भोज और सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। गौरतलब है कि हर वर्ष कायस्थ समुदायों के द्वारा चित्रगुप्त महाराज की श्रद्धा व आस्था के साथ पूजा- अर्चना की जाती है।
इस अवसर पर चित्रगुप्त एसोसिएशन के अध्यक्ष ने बताया कि लगभग वर्ष 1923 से लगातार चित्रगुप्त एसोसिएशन में चित्रगुप्त पूजा का आयोजन होता है। इस दौरान स्मारिका का लोकार्पण भी किया गया।









