पीडब्ल्यूडी संघ ने नगर आयुक्त का किया स्वागत, दिव्यांगजनों की समस्याओं से कराया अवगत

मुजफ्फरपुर : नवीन कुमार द्वारा नगर आयुक्त का पद ग्रहण करने पर मुजफ्फरपुर पीडब्ल्यूडी संघ के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को नगर निगम कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान संघ के सदस्यों ने नगर निगम क्षेत्र में दिव्यांगजनों के साथ हो रही समस्याओं से अवगत कराया। इसका नेतृत्व मुजफ्फरपुर पीडब्ल्यूडी संघ के जिला कार्यक्रम समन्वयक लालू तुरहा ने किया।

वहीं नगर निगम के वार्ड पार्षद के साथ बैठक कराने के लिए प्रस्ताव रखा गया। वहीं दिव्यांगजन के लिए शहर के सभी मॉल में रोजगार दिलाने का आग्रह किया गया।

जिसे नगर आयुक्त ने स्वीकार किया। इस मौके पर संघ के जिला सचिव शांति मुकुल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामबालक पासवान सहित संघ के अन्य प्रतिनिधि मौजूद थे।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading