श’राब पार्टी में बुलाकर चा’कू, कैं’ची से एक युवक को गो’द डाला, कहीं मामला यह तो नहीं

भागलपुर के बरारी थानाक्षेत्र के सुरखीकल मोहल्ला स्थित मेडिकल स्टाफ क्वार्टर की परती जमीन पर एक युवक की अपराधियों ने गुरुवार की देर रात हत्या कर शव वहीं छोड़ भाग निकले। शुक्रवार की सुबह लोगों ने शव देख बरारी थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी। बरारी पुलिस शव को पंचनामा बाद जवाहरलाल नेहरू अस्पताल परिसर लेते गई। बरारी पुलिस शव की शिनाख्त करने का प्रयास कर रही है।

भागलपुर : शराब पार्टी में बुलाकर चाकू, कैंची से एक युवक को गोद डाला, कहीं  मामला यह तो नहीं - Bhagalpur: Called to a liquor party and killed a young  man withघटनास्थल पर सिटी एएसपी शुभम आर्या, बरारी थानाध्यक्ष संजय सत्यार्थी पुलिस बल के साथ पहुंच घटना के सम्बंध में स्थानीय लोगों से तह तक जाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस पदाधिकारियों को इसबात की आशंका है कि कहीं दूसरी जगह के युवक को हत्या के लिए मेडिकल क्वार्टर की परती जमीन पर साजिश के तहत बुलाया गया होगा। जहां शराब पार्टी चली थी। उस दौरान नशे की अधिकता बाद उक्त युवक को काबू कर चाकू और कैंची से गोद कर नृशंस हत्या कर दी गई होगी।

लिस टीम ने मौका-ऐ वारदात से दो चाकू, एक कैंची, शराब की बोतल, चखने की पालीथीन आदि बरामद किया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक गुरुवार की रात करीब दस बजे तीन-चार लड़कों को मेडिकल की परती जमीन जाने वाले रास्ते की तरफ कई बार आवाजाही करते देखा था।

उनमें से एक के हाथ मे सम्भवतः नास्ते की पालीथीन भी थी। एक बार बाइक पर सवार तीन लड़कों को भी नशे की हालत में मोहल्ले के एक व्यक्ति ने देखा है। पुलिस को उसने इसकी जानकारी भी दी है। हत्या को अंजाम देने के बाद मृतक से करीबी का नाता रखने वाले अपराधियों में तीन हत्या के बाद बाइक से वहां से भागे रहे होंगे। पुलिस की प्रारंभिक तफ्तीश में ऐसी जानकारी सामने आ रही है। पुलिस मोहल्ले के एक सीसी कैमरे में चार संदिग्धों को देखा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading