अ’वैध सं’बंध में युवक की बे’रहमी से ह’त्‍या, पार्टी के नाम पर बु’लाकर ले गए थे कुछ युवक….

नालंदा जिले में एक युवक की पीट-पीटकर हत्‍या कर दी गई। उसका शव नदी किनारे से बरामद किया गया। घटना सहायक थाना पावापुरी क्षेत्र के चोरसुआ की है। यहां पंचाने नदी किनारे गुरुवार सुबह 40 वर्षीय सुधीर रविदास के रूप में की गई। इस मामले में स्‍वजनों के आवदेन पर तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है। घटना का कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है।

पति को हो गई पत्नी के अवैध संबंध की जानकारी, तो प्रेमी ने दी हत्यापार्टी के नाम पर घर से बुलाया 

बताया जाता है कि सुबह में पंचाने नदी किनारे युवक का शव बरामद किया गया। उसकी पहचान होते ही सनसनी फैल गई। कुछ ही देर में काफी संख्‍या में लोग जुट गए। स्‍वजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। स्‍वजनों का कहना था कि वह आरा मिल पर काम करता था। स्‍वजनों ने बताया कि बुधवार देर शाम मोबाइल पर कॉल आया। उधर से बताया गया कि पार्टी है। इसके बाद सुधीर कुछ देर में आने की बात कहकर घर से चला गया। देर तक नहीं लौटने पर घर के लोगों को चिंता हुई। जहां भी उसके होने की संभावना थी, स्‍वजन वहां गए लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला।

शरीर और चेहरे पर चोट के निशान

सुबह नदी किनारे शौच करने गए लोगों की नजर शव पर पड़ी। इसके बाद सबको पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया। सुधीर रविदास के चेहरे और शरीर पर चोट के कई निशान थे। बताया जा रहा है कि घटना को अवैध संबंध के चलते अंजाम दिया गया है।  पावापुरी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार ने बताया कि युवक की हत्या अवैध संबंधों के कारण हुई है। मृतक के स्वजनों ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।  उन्होंने बताया कि पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading