मुजफ्फरपुर : हरिसभा दुर्गा पूजा समिति की ओर से वीणा कन्सर्ट में आयोजित दो दिवसीय नाट्य मंचन के दूसरे दिन कोलकाता सोनारपुर नाट्य संस्था की ओर से प्रस्तुति दी गई।
हरि माधव मुखोपाध्याय लिखित नाटक बीजमंत्र के माध्यम से कलाकारों ने समाज को संदेश दिया। बताया कि एक समय महिलाओं को सामाजिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ता था, लेकिन समय के साथ स्थिति बदली है।
अब महिलाओं को कानून ने भी शक्तियां प्रदान की है। कई बार महिलाओं द्वारा इसका गलत इस्तेमाल भी किया जाता है। और तो और महिलाएं अपने पति पर भी इस शक्ति का गलत प्रयोग कर देती है।
नाटक ने यह दिखाया कि पति भी पत्नी के द्वारा प्रताड़ित किए जाते हैं। इस नाटक का निर्देशन तापस मिस्त्री, मंच सौरभ चक्रवर्ती, लाइट बबलू चौधरी, इफेक्ट म्यूजिक रविन दास, मेकअप गोपू मंडल और नृत्य निर्देशन सोहिनी मिस्त्री ने किया।
कलाकार की भूमिका मृत्युंजय नशकर, अभिजीत नशकर, प्रवीर सरदार, सुबीर नशकर, दुहा कुमार मंडल, दीपक कर्माकर, सोमेश बोस, सायन दास, अनेशा राय, आभा भौमिक, जयिता घोष, सप्तपर्णा,अर्पणा दास, तृप्ति नशकर व अनिक बोस ने निभाई।
इसके बाद राजीव लोचन भट्टाचार्या को समर्पण सम्मान से नवाजा गया। पूजा समिति के अध्यक्ष देवाशीष गुहा, उपाध्यक्ष सोनाली मजुमदार, सचिव अमरनाथ चटर्जी ने संयुक्त रूप से सम्मानित किया।
मौके पर हरि भक्ति प्रदायणी सभा के अध्यक्ष प्रो.दुर्गापद दास, सचिव उज्ज्वल कुमार, प्रवीर कुमार मित्रा, अनंत कुमार गुहा, अर्पण बोस, अभिजीत दास, अनिकेत घोष, विजय दास, मृणाल सिन्हा, अतनु बोस समेत अन्य उपस्थित थे।






