मैं हूं प्रेम रोगी, मेरी तीसरी शादी कराओ, भागलपुर में धरने पर बैठी शादीशुदा महिला

भागलपुर. भागलपुर में एक महिला अपनी शादी के लिए प्रेमी के दरवाजे पर धरना दे रही है. बताया जाता है कि इस महिला ने पहले पति को छोड़कर दूसरी शादी की थी. और अब दूसरे को छोड़कर तीसरे से शादी के लिए धरने पर बैठ गई है. महिला अपने कथित प्रेमी के घर के दरवाजे पर जैसे ही धरने पर बैठी, आसपास के गांववालों की भीड़ लग गई.मैं हूं प्रेम रोगी, मेरी तीसरी शादी कराओ, भागलपुर में धरने पर बैठी शादीशुदा महिला - premrog woman adamant on third marriage leaving second husband sits on dharna at lovers house inयह मामला भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल के ढोलबज्जा का है. कदवा की रहनेवाली एक शादीशुदा महिला ढोलबज्जा में अपने प्रेमी के घर धरने पर बैठ गई. महिला को धरना देता देख, मौके पर भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों द्वारा पूछताछ करने पर महिला ने पूरे मामले का खुलासा किया.ग्रामीणों को महिला ने बताया कि उसकी पहली शादी पचगछिया टोला कदवा में एक लड़के से हुई थी. अपनी इस पहले पति को छोड़ने के बाद महिला ने दूसरी शादी 5 साल पहले खगड़िया जिले के एक युवक से की. इसके बाद महिला ने एक सड़क ठेकेदारी के मुंशी संतोष भगत को अपना दिल दे दिया. महिला का आरोप है कि संतोष भगत ने शादी का झांसा देकर 6 महीने तक यौन शोषण किया और अब वह शादी करने से इनकार कर रहा है. महिला ने कहा कि इसीलिए वह धरने पर बैठी है.महिला ने बताया कि 3 दिन पहले मुंशी ने उसे शादी का भरोसा दिया था. उसके बाद रास्ते में ही दोनों ने दुर्गा मंदिर में एक साथ कसम खाकर माता को प्रसाद भी चढ़ाया, जिसके बाद व्यक्ति महिला को घर पहुंचाने के लिए बाइक से निकला. रास्ते में उसने महिला को अपना हेलमेट दे दिया और पेट्रोल भरवाने के बहाने मौके से फरार हो गया. तब महिला पंचायत भवन ढोलबज्जा पहुंचकर हंगामा करने लगी. इलाके के लोगों ने दोनों को ढोलबज्जा थाना पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन लिखित शिकायत नहीं मिल पाने के कारण महिला को वापस घर भेजा गया. बताया जा रहा है कि आरोपी पक्ष की तरफ से पीड़ित को आर्थिक मदद दिलाने की बात के बाद मामला शांत हुआ है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading