मुंगेर : शादी समारोह के लिए बने पंडाल में घु’स गया ट्रक, एक की मौ’त, तीन घा’यल

मुंगेर : बरियारपुर थाना क्षेत्र स्थित सीतारामपुर नजीरा में बने एक पंडाल में सोमवार की सुबह एक ट्रक घुस गया। इस घटना में बुजुर्ग सिकंदर सिंह की मौत हो गई। तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।लगभग पांच घंटे तक मुंगेर-भागलपुर मार्ग जाम रहा। प्रशासन के समझाने और मुआवजा दिए जाने के आश्वासन पर आक्रोशित शांत हुए।

मुंगेर : शादी समारोह के लिए बने पंडाल में घुस गया ट्रक, एक की मौत, तीन घायल,  गुस्‍साए लोगों ने किया सड़क जाम - Munger: A truck rammed into a pandal madeगुस्‍से में ग्रामीणों ने सड़क पर किया प्रदर्शन

सड़क हादसे का शिकार हुए सिकंदर सिंह के पौत्र मोहन कुमार का तिलक समारोह था। इस कारण घर के बाहर पंडाल बनाया गया था।तिलक समारोह के बाद सभी रिश्तेदार लोग चले गए। रात में घर के चार लोग पंडाल में ही सोए हुए थे। इस बीच सुबह लगभग चार बजे मुंगेर से भागलपुर की तरफ जा रहे धान लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पंडाल में घुस गया। इस घटना में सिकंदर सिंह की मौत मौके पर हो गई। राबिन कुमार, भोला कुमार और होरिल सिंह जख्मी हो गए। पुलिस को शव निकालने के लिए हाईवा का मदद लेना पड़ा। घटना के बाद शादी-विवाह वाले घर में चीख-पुकार गूंज गया। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर गए। पुलिस को जाम हटाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.