छपरा में ज’हरीली शराब से अब तक कुल 17 लोगों की मौ’त हो गयी है। ज’हरीली शराब पीने से म’रने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। पहले 7 लोगों की मौ’त की सूचना थी लेकिन अब ये आंकड़ा बढ़कर 17 हो गया है। जहरीली शराब से मौ’त की आशंका जतायी जा रही है। एक साथ इतने लोगों की मौ’त से इलाके में स’नसनी फै’ल गयी है। इस घ’टना को लेकर बिहार के मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार की प्रतिक्रिया भी अब सामने आई है।
उनका कहना है कि अंग्रेजों ने भी कानून इजाद किया था इसके बावजूद लोगों ने कानून तोड़ने का काम किया। उन्होंने कहा कि छपरा में 6 लोगों की मौ’त ज’हरीली श’राब पीने हुई है। उन्होंने कहा कि श’राबबंदी कानून पूरी मु’स्तैदी के साथ प्रभावकारी ढंग से लागू कर रहे हैं और आगे भी करेंगे।
मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार आगे कहते हैं कि शराबबंदी में जब आवश्यकता पड़ी तो हम लोगों ने संशोधन किया है। हमने यह भी कहा कि जब कानून बनता है तो कुछ लोग कानून को तोड़ने वाले भी होते हैं। अंग्रेजों ने भी कानून इजाद किया था उसके बावजूद कानून तोड़ने वाले लोग थे। चो’री और म’र्डर की घ’टना घ’टती है तो पुलिस कानून तोड़ने वालों पर का’र्रवाई करती है।
उन्होंने कहा कि जहां शराबबंदी नहीं है वहां भी शराब पीने से लोगों की मौतें हुई है। तमिलनाडू, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और पंजाब में भी मौ’तें हुई है। बिहार में भी शराबबंदी कानून आने से पहले जहरीली शराब से मौतें हुई है। सुनील कुमार ने कहा कि जो भी इसके लिए दोषी है उन पर स’ख्त का’र्रवाई की जाएगी।
वहीं बीजेपी के आ’रोपों पर कहा कि बीजेपी के लोग यह आरोप लगा रहे है कि सब कुछ सरकार के संरक्षण में हो रहा है तो बीजेपी का यह आ’रोप बिलकुल ग’लत और निराधार है। शराबबंदी की समीक्षा और संशोधन जरूरत पड़ती है तो करते हैं। शराबबंदी कानून पूरी मुस्तैदी के साथ प्रभावकारी ढंग से लागू कर रहे हैं और आगे भी करेंगे।
बीजेपी के आरोप पर मंत्री ने कहा कि जब भाजपा साथ में थी तब ऐसा आरोप कभी नहीं लगाती थी जब सत्ता से अलग हुई तब इस तरह का आरोप लगा रही है। सुनील कुमार ने साफ तौर पर कह दिया है कि हम और हमारी सरकार ना तो किसी को बचाते है और फंसाते है। जो भी दोषी होंगे उन पर कार्रवाई करेंगे और आगे भी करते रहेंगे।
बता दें कि छपरा में जहरीली शराब पीने से मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। अब तक 147लोगों की मौत की खबर आ रही है। हालांकि जिला प्रशासन इस संबंध में कुछ भी बोलने से बच रही है। घटना सारण के इसुआपुर थाना क्षेत्र के डोइला गांवकी है। मृतकों की पहचान 45 वर्षीय संजय सिंह (पिता- वकील सिंह), 46 वर्षीय विजेन्द्र यादव (पिता- नरसिंह राय), 38 वर्षीय अमित रंजन (पिता- द्विजेंद्र सिन्हा), मशरख थाना क्षेत्र के 38 वर्षीय कुणाल सिंह (पिता- यदु सिंह), हरेंद्र राम (पिता- गणेश राम), 55 वर्षीय रामजीसाह (पिता- गोपाल साह), 30 वर्षीय मुकेश शर्मा (पिता- बच्चा शर्मा), मंगल राय (पिता- गुलराज राय), 42 वर्षीय नासिर हुसैन (पिता- समसुद्दीन), 43 वर्षीय जयदेव सिंह (पिता- बिंदा सिंह), 42 वर्षीय रमेश राम (पिता- कन्हैया राम), 48 वर्षीय चंद्रमा राम (हेमराज राम), अजय गिरी (पिता- सूरज गिरी), भरत राम (पिता- मोहर राम), मनोज राम (पिता- लालबाबू राम), गोविंद राय (पिता- घिनावन राय) मढ़ौरा थाना क्षेत्र का 16 वर्षीय विक्की महतो शामिल हैं। मंगलवार रात से बुधवार दोपहर तक यह मौतें हुई हैं। स्थानीय स्तर पर इलाज कर रहे 5 अन्य की स्थिति गंभीर होने के कारण अभी मौतों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।


