प्रेम जाल में फं’सकर ISI एजेंट को रक्षा मंत्रालय की जानकारी शेयर कर रहा था क्लर्क, गि’रफ्तार

मुजफ्फरपुर. बिहार की मुजफ्फरपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. यहां रजिस्ट्री ऑफिस में तैनात एक शख्स को ISI एजेंट को खुफिया जानकारी साझा करने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दरअसल आरोपी रवि चौरसिया कटरा थाना क्षेत्र के कटरा रजिस्ट्री ऑफिस में क्लर्क के पद पर तैनात है. वो एक ISI एजेंट महिला के सम्पर्क में है और उसे गोपनीय और संवेदनशील सूचनाए शेयर करता था. कटरा पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर आरोपी रवि चौरसिया को गिरफ़्तार कर लिया है और कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया है.

बिहार के मुजफ्फरपुर से एक क्लर्क को आईएसआई से संपर्क रखने के मामले में गिरफ्तार किया गया हैआरोपी रवि चौरसिया मूल रूप से मुंगेर का रहने वाला है. वो पहले भारी वाहन निर्माण कारखाना अवाडी चेन्नई (रक्षा मंत्रालय) में क्लर्क के पद पर तैनात था. इसी दौरान फेसबुक के माध्यम से उसकी दोस्ती महिला ISI एजेंट शान्वी शर्मा (छद्म नाम) से हुई. महिला के प्रेम जाल में फंसकर वो गुप्त और संवेदनशील सूचनाएं उसे देने लगा. इसके एवज में रवि के अकाउंट में पैसे भी आने लगे.

रवि पर आरोप है कि उसने रक्षा उपकरण से जुड़ी गोपनीय यांत्रिक जानकारी फोटो खींचकर सोशल मीडिया के माध्यम से शान्वी को उपलब्ध करायी. मिली जानकारी के अनुसार रवि अभी भी उस महिला के सम्पर्क में है, और उसके मोबाइल में कई सूचनाएं अभी भी सुरक्षित हैं. कटरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना कर आधार पर थानाध्यक्ष ललित कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की.

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि चौरसिया को गिरफ़्तार कर लिया है और उसके मोबाइल को भी जब्त कर लिया है. फिलहाल उसे कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है. वहीं पुलिस मामले के अनुसंधान में लगी हुई है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading