बिहार: दो बाइक की आमने-सामने ट’क्कर, एक शख्स की मौ’त, दूसरा घा’यल

गोपालगंज: उत्तर बिहार में ठंड का प्रकोप बढ़ने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में भी इजाफा होने लगा  है. गोपालगंज में शुक्रवार को दो बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना बरौली प्रखंड के माधोपुर ओपी के माधोपुर गांव की है.

मृतक की फोटो (News18 Hindi)मृतक युवक का नाम मनन मांझी है, जो सीवान जिला के जामो थाना क्षेत्र के खुलासा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. परिजनों के मुताबिक, बाजार से लौटने के दौरान बाइक सवार ने टक्कर मार दी. जिससे मनन मांझी की मौत हो गई. वहीं, हादसे में घायल हरेंद्र मांझी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया.

मृतक के भाई राजू मांझी के मुताबिक, हादसा होने के बाद खून से लथपथ मनन मांझी को सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से पटना मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया. पटना जाने के दौरान रास्ते में ही मनन मांझी की मौत हो गयी. घटना की सूचना माधोपुर ओपी थाने की पुलिस को दी गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया. वहीं इस मामले में अज्ञात बाइक चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading