ठेकेदार से रि’श्वत ले रहा था बिजली विभाग का इंजीनियर, विजिलेंस ने रं’गे हाथों द’बोचा

नालंदा. बिहार के नालन्दा जिले के बिहारशरीफ में निगरानी की टीम ने शुक्रवार को घूसखोर इंजीनियर को धर दबोचा है. गिरफ्तार बिजली विभाग का इंजीनियर नूरसराय के करण विगहा फीडर में कार्यरत है और घूस मांगने के बाद पैसे लेते हुए रंगे गिरफ्तार कर लिया गया. बताया जाता है कि निगरानी को सूचना मिली थी कि बिहारशरीफ के विद्युत प्रमंडलीय कार्यालय में इंजीनियर द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है.

बिहार के नालंदा में विजिलेंस की टीम ने घूसखोर इंजीनियर को गिरफ्तार किया है

जिसके बाद वह कार्रवाई करते हुए एक जेई को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. निगरानी विभाग द्वारा की गयी कार्रवाई के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है. इसके साथ ही विद्युत विभाग के अधिकारियों के बीच में हड़कंप मचा हुआ है.  निगरानी विभाग के डीएसपी खुर्शीद आलम ने बताया कि पटना निवासी दीपक कुमार जो ठेकेदारी का काम करते हैं उन्हें एलटी लाइन एक्सटेंशन करवाना था. इसी को लेकर नूरसराय के करण बीघा विद्युत प्रशाखा में पदस्थापित जूनियर इंजीनियर वसीम अख्तर के द्वारा 12 हजार की डिमांड रखी गई थी.

शुक्रवार को जैसे ही कंप्लेनर के द्वारा जेई को 12 हजार रुपए दिए गए, तभी विद्युत प्रमंडल कार्यालय बिहारशरीफ से जेई वसीम अख्तर को रंगे हाथ पकड़ लिया गया. उनके पास से कुल 12 हजार रुपए जब्त किया गया है. निगरानी विभाग की टीम अग्रिम कार्रवाई करते हुए जेई को गिरफ्तार कर अपने साथ पटना लेकर चली गई. निगरानी विभाग के इस रेड का नेतृत्व डीएसपी खुर्शीद आलम कर रहे थे.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading