पुलिस ने शाम में निकाला फ्लैग मार्च, होटलों की रात में ली तलाशी

मुजफ्फरपुर : नगर निगम चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद सोमवार की शाम नगर डीएसपी राघव दयाल के नेतृत्व में शहर में पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।

इसमें मिठनपुरा, काजी मोहम्मदपुर थाने के अलावा पुलिस लाइन के जवान व पुलिस कर्मी शामिल हुए। कलेक्ट्रेट परिसर से निकले पुलिस के अधिकारी व जवान शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से निकले।

जहां भी चुनाव प्रचार के वाहन दिखे, उन पर प्रचार बंद करा दिया गया। फ्लैग मार्च के बाद रात में शहर के होटलों, लॉज और रेस्ट हाउस में तलाशी अभियान चलाया गया। शहरी क्षेत्र के सभी थानों की पुलिस ने अभियान चलाया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.