मुजफ्फरपुर : फ’र्जी नाम-पते पर सि’म कार्ड जारी करने वाले तीन सौ से अधिक रिटेलर और डिस्ट्रीब्यूटर पर पुलिस का’र्रवाई नहीं कर सकी है। 2022 में जिले में फ’र्जी सिम कार्ड को लेकर आ’र्थिक अ’पराध इकाई के एसपी समेत कई जिलों के पुलिस अधीक्षक की शिकायत पर 10 से अधिक अलग-अलग ए’फआईआर दर्ज की गयी थी।
इसमें नगर में दो, सदर, अहियापुर, कांटी और मोतीपुर में भी मामला दर्ज किया गया था। लेकिन, एक भी केस में पुलिस आ’रोपियों की गि’रफ्तारी नहीं कर सकी है।
पिछले साल जुलाई माह में मुख्यालय के निर्देश पर एसएसपी जयंतकांत ने जिले के थानेदारों से फर्जी सिम कार्ड को लेकर थाने में दर्ज मामलों में का’र्रवाई का ब्योरा मांगा था।
लेकिन एसएसपी के आदेश के बावजूद थानेदार की ओर से इन कांडों में कोई का’र्रवाई नहीं की जा सकी है। बताया जाता है कि जिले में फ’र्जी नाम-पते पर जारी सिम कार्ड का इस्तेमाल आ’पराधिक घटनाओं का अंजाम देने, रं’गदारी मांगने, शराब त’स्करी में होने की जानकारी मिली थी।
नगर थाने में आर्थिक अ’पराध इकाई के आवेदन के आलोक में जो एफआईआर दर्ज की गई थी, उसमें दो सौ अधिक रिटेलर और डिस्ट्रीब्यूटर को आ’रोपी बनाया गया था।



