मुजफ्फरपुर : वैशाली जिले के बाकरपुर गांव के सामाजिक कार्यकर्ता अजय तिवारी के ह’त्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी व परिवार की सु’रक्षा की मांग को लेकर मंगलवार को भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट का प्रतिनिधिमंडल आईजी से मिलकर ज्ञापन सौंपा।

आईजी को सौंपे गए ज्ञापन में इस घटना में शामिल सभी नामजद व अप्राथमिकी अ’भियुक्तों को शी’घ्र गि’रफ्तार करने, परिवार को पर्याप्त सुरक्षा मुहैया कराने व कां’ड का स्पीडी ट्रा’यल कराकर सभी अ’पराधियों को स’जा दि’लाने की मांग की गई।
आईजी ने प्रतिनिधिमंडल को सुनने के उपरांत मौके पर वैशाली एसपी को दूरभाष पर इस मामले में आवश्यक निर्देश दिया। वही उन्होंने इस मामले में त्वरित का’र्रवाई करने का प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया।
विदित हो कि बीते 30 दिसंबर को फ्रंट का प्रतिनिधिमंडल इस मामले को लेकर पुलिस महानिदेशक से भी मिला था। पुलिस महानिदेशक ने इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश आईजी मुजफ्फरपुर को दिया है।
आईजी से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजीत कुमार, महासचिव धर्मवीर शुक्ला, रणधीर कुमार सिंह आदि प्रमुख लोग शामिल थे।



