पटना में कोचिंग से लौट रही ना’बालिग से गैं’गरेप, पांच मनचलों ने आ’बरू लू’टकर ब’दहवास फें’का

पटना. राजधानी पटना में एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है. पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने पीड़िता को अपने कब्जे में लेकर उसे मेडिकल जांच के लिए गर्दनीबाग अस्पताल भेज दिया है, वहीं आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी अभियान में जुट गई है. घटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र की बतायी जाती है.

बदायूं में दो नाबालिग लड़कियों से गैंग रेप - up badaun gang rape two minor  girls police fir - AajTak

बाईपास थाना क्षेत्र के बाहरी बेगमपुर पार पोखरा मोहल्ला निवासी 14 वर्षीय किशोरी सोमवार को अपने घर से कोचिंग के लिए निकली थी. कोचिंग में पढ़ाई कर शाम 6:30 बजे के आसपास वो घर लौट रही थी. इसी दौरान मोहल्ले के ही रहने वाले गोलू और उसके चार अन्य साथी उसे बहला-फुसलाकर एक कमरे में ले गए, और  उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. किशोरी के देर रात घर नहीं लौटने पर परिजनों ने पूरे मामले से पुलिस को अवगत कराया.

इसी दौरान मंगलवार की सुबह शनि मंदिर के समीप किशोरी के बदहवास हालत में पाए जाने के बाद पुलिस के पहुंचने पर पीड़िता ने पूरी घटना से पुलिस को अवगत कराया. मामला संज्ञान में आते पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई. घटना के संबंध में पूछे जाने पर पीड़िता के चाचा ने मोहल्ले के ही रहने वाले गोलू और उसके अन्य साथियों पर दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है.

इस मामले में पटना सिटी के सहायक पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने घटना की पुष्टि करते हुए नाबालिग के द्वारा पांच लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की बात कही है. पांच नामजद अभियुक्तों में एक ऑटो चालक भी शामिल है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे कड़ी पूछताछ चल रही है. पटना सिटी एएसपी की मानें तो पीड़िता और आरोपी एक दूसरे को जानते हैं और वो पूर्व परिचित हैं. सहायक पुलिस अधीक्षक ने जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भरोसा दिलाया है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading