पहली से आठवीं कक्षा के बच्चों के बीच 10 से 15 अप्रैल तक वितरित होगी नि:शुल्क नयी किताबें

मुजफ्फरपुर : सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से आठवीं तक के बच्चों को नि:शुल्क किताबें 10 से 15 अप्रैल के बीच वितरित की जाएगी।

शैक्षणिक सत्र 2023-24 की शुरुआत एक अप्रैल से होगी। वर्ग, भाषा और छात्र-छात्राओं के आधार पर किताबों का सेट तैयार करके बीआरसी के जरिये स्कूलों में पहुंचाया जाएगा।

बिहार स्टेट टेक्स्ट बुक पब्लिशिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के अपर मुख्य सचिव सह अध्यक्ष ने डीइओ को पत्र भेजकर किताब वितरण के संबंध में जानकारी दी है।

पत्र में कहा गया है कि मुद्रकों की ओर से पहली से आठवीं तक के बच्चों के लिए हिंदी, उर्दू और मिश्रित किताबों का सेट बीआरसी को दिया जाएगा।

फरवरी के दूसरे सप्ताह में जिलों में पुस्तकों की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। किताबों का सेट तीन से आठ अप्रैल के बीच सीआरसी भवन या विद्यालय स्तर पर भेजा जाएगा।

सभी जिलों में किताब वितरण के लिए डीपीओ समग्र शिक्षा अभियान को नोडल बनाया गया है। पुस्तकों की संख्या अधिक होने से बीआरसी के हाईस्कूल या प्लस-टू विद्यालय में भंडारण की व्यवस्था करने को कहा गया है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading