रेलवे की ओर से किया जाएगा अमृत सरोवर का निर्माण, जिले में तालाबों का करना है विकास…

मुजफ्फरपुर : जिले में दो अमृत सरोवर का निर्माण होगा। एक सरोवर जिले के पश्चिमी व दूसरा पूर्वी अनुमंडल के अधीन होगा। पूर्व मध्य रेलवे की ओर से अमृत सरोवर का निर्माण किया जायेगा।

इसके लिए पूर्व-मध्य रेलवे के निर्माण विभाग के उप मुख्य अभियंता ने डीएम को पत्र लिखा है। उन्होंने प्रस्तावित मुजफ्फरपुर-छपरा रेलखंड व निर्माणाधीन हाजीपुर- सगौली नई रेललाइन के पास अमृत सरोवर निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध कराने की मांग की है।

प्रस्तावित रेलखंड के अधीन आने वाले बोचहां व गायघाट में से किसी एक स्थान पर अमृत सरोवर बन सकता है। वहीं निर्माणाधीन रेलखंड के अधीन आने वाले सरैया, पारू व साहेबगंज में से किसी एक जगह पर सरोवर बन सकता है।

आजादी के अमृत महोत्सव पर केंद्र सरकार ने अप्रैल 2022 में मिशन अमृत सरोवर योजना शुरू की थी। इसका उद्देश्य देश के प्रत्येक जिले में कम से कम 75 तालाबों का निर्माण या विकास करना है।

प्रत्येक तालाब में कम से कम 1 एकड़ (4 हेक्टेयर) का जल-क्षेत्र होगा, जिसमें लगभग दस मंत्रालय के साथ जल शक्ति हजार घन मीटर तक की जल धारण मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय, क्षमता होगी।

मिशन अमृत सरोवर पर्यावरण, वन और जलवायु में केंद्र सरकार के ग्रामीण विकास परिवर्तन मंत्रालय तथा तकनीकी सहयोगी के रूप में भास्कराचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग और भू- सूचना विज्ञान संस्थान मिलकर काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.