समस्तीपुर. समस्तीपुर जिले में नए एसपी विनय तिवारी के आते ही पुलिस एक्शन में आ गई है. बता दें कि एसपी द्वारा एक टीम गठित कर 2 वर्ष पूर्व चोरी, छीने और खोए हुए मोबाइल का डाटा निकाल कर पुलिस ने उन सभी मोबाइलों को बरामद कर लिया गया है. पुलिस टीम द्वारा 10 दिनों के अंदर कुल 58 मोबाइल बरामद किए गए हैं. जिसका मूल्य 10 लाख रुपए आंकलन किया गया है. बताया जाता है कि एसपी द्वारा जारी यह अभियान को आगे भी जारी रखा जायेगा. फिलहाल 2 वर्षों के डाटा का ही सामान बरामद हुआ है. आगे 10 वर्षों में जितने भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं, उन सभी घटनाआें का सामान बरामद किया जाएगा. जिसको लेकर पुलिस टीम द्वारा इस ओर लगातार काम किया जा रहा है.

शिविर लगाकर लोगों को मिला मोबाइल तो खिल उठे चेहरे
पुलिस टीम के द्वारा 10 दिनों के अंदर 2 साल पूर्व में लूटे गए व खोए हुए कुल 58 मोबाइलों को बरामद कर उन सभी मोबाइल मालिकों को शिविर लगाकर सौंपा गया. बतादें कि समस्तीपुर समाहरणालय परिसर में सोमवार को शिविर लगाकर जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए हुए मोबाइल मालिकों को एसपी ने बरामद किए हुए मोबाइल सौंपे. इस दौरान उन्होंने कहा कि लोग बड़ी शिद्दत से कोई भी सामान की खरीदारी करते हैं. ऐसे में उनका सामान अगर चोरी हो जाए या कोई छीन ले या फिर कहीं गुम हो जाए तो लोगों को काफी चिंता होती है. उस परिस्थिति में पुलिस उनकी हर संभव मदद करेगी, क्योंकि उस पर उनका हक है और उन्हें मिलना चाहिए. जिसको लेकर पुलिस टीम द्वारा 2 साल पूर्व की लूट, चोरी एवं खोए हुए सभी मोबाइलों को बरामद कर शिविर लगाकर मोबाइल मालिक को सौंपे गए. जिससे मोबाइल मालिकों ने खुशी जाहिर करते हुए समस्तीपुर पुलिस को धन्यवाद दिया है.
समस्तीपुर के एसपी विनय तिवारी ने बताया कि जिले में मोबाइल की चोरी की घटना पर अंकुश लगाने को लेकर पुलिस ने चार टीमों का गठन किया है. जो अलग-अलग थानों में तैनात किए गए हैं. उन टीमों द्वारा पिछले 10 दिनों के अंदर पिछले 2 वर्षों में जो मोबाइल गायब हो गए थे, उन सभी मोबाइलों को बरामद कर लिया है. इस दौरान पुलिस टीम ने कुल 58 मोबाइल बरामद किए हैं. जिनकी मार्केट वैल्यू 10 लाख से अधिक बताई जा रही है. वहीं उन्होंने कहा कि शिविर लगाकर उन सभी लोगों को उनका खोया हुआ मोबाइल दे रहे हैं. साथ ही इस कार्य करने वाले हम अपनी सभी टीम को पुरस्कृत भी करेंगे. वहीं लोगों ने बताया कि हमें उम्मीद नहीं थी, मगर समस्तीपुर पुलिस के इस काम को वह सलाम करते हैं. उन्होंने अपना दायित्व निर्वहन किया है.



