मुजफ्फरपुर : सिपाही के ह’त्यारों का सुराग नहीं, मुख्यालय ने दिए 24 घंटे….

मुजफ्फरपुर : दरधा घाट पर बूढ़ी गंडक नदी में उत्पाद सिपाही दीपक कुमार को डुबोकर मारने वाले शराब धंधेबाजों का 48 घंटे के बाद भी पुलिस सुराग नहीं ढूंढ सकी है। उत्पाद दारोगा के बयान पर घटना में नामजद आरोपित गोलू सहनी व बादल सहनी घर छोड़कर फरार हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए सकरा, मुशहरी और बोचहां थाना क्षेत्र में पुलिस छापेमारी कर रही है। इनके करीबी परिजनों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।

मुजफ्फरपुर में सिपाही की मौत का आंखों देखी:शराब माफिया को पकड़ने के दौरान  सबसे आगे था दीपक - JAANKARI RAKHO
इधर, मद्य निषेध मुख्यालय ने उत्पाद अधीक्षक से 24 घंटे में घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। बुधवार दोपहर बाद मुख्यालय से इसका आदेश आया। छापेमारी में कहां चूक हुई, कैसे उत्पाद सिपाही की मौत हुई, इसका पूरा ब्योरा मुख्यालय को देना है। इसके आलोक में उत्पाद अधीक्षक संजय राय ने छापेमारी दल के सभी सदस्यों का बयान लिया है। छापेमारी दल का नेतृत्व कर रही इंस्पेक्टर पिंकी से भी प्रतिवेदन की मांग की है।

वहीं, डीएसपी पूर्वी मनोज पांडेय व एसडीओ पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने भी छापेमारी के दौरान उत्पाद टीम में शामिल सिपाहियों और अधिकारियों से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली है। मालूम हो कि सकरा थाना के दरधा के गोलू सहनी और मोहम्मदपुर बलमी के बादल सहनी का इलाके में गहरा नेटवर्क है। इनके ठिकाने पर पुलिस की छापेमारी से पहले जानकारी हो जाती है और दोनों फरार हो जाते हैं। लंबे समय से बड़े पैमाने पर देसी शराब का निर्माण और बिक्री का धंधा कर रहे हैं।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading