पटना. रोजगार मेला के तहत आज देशभर के 71 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार से आने वाले युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया. रोजगार मेला के दौरान गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी सोच और बेहतर कदम के बारे में युवाओं को बताया और देश की उन्नति में अपना योगदान ईमानदारी पूर्वक करने की अपील भी की. वहीं खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कार्यक्रम के दौरान बिहार समेत देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले उन युवाओं से सीधा संवाद भी किया, जिन्हें नियुक्ति पत्र दिया गया.
इधर केंद्र सरकार में नियुक्त होने वाली युवतियों से लेकर युवाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सरकारी नौकरी का अवसर देने को लेकर धन्यवाद भी दिया. रिद्धी और आरती ने कहा कि इनके परिवार में ये लोग पहली सदस्य है जिन्हें सरकारी नौकरी मिली है. यह इनके और इनके परिवार के लिए बेहद गर्व की बात है.
वहीं जीएसटी (GST) डिपार्टमेट में इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त हुए कौशल ने बताया कि प्रधानमंत्री के सकारात्मक पहल से बेहद कम समय में इन्हें ना सिर्फ सरकारी नौकरी मिली है बल्कि कुशल प्रशिक्षण भी मिला. बता दें, इससे पहले नियुक्ति पत्र को लेकर पीएमओ की तरह से बयान आया था कि रोजगार सृजन को विशेष महत्व देने की पीएम मोदी की प्रतिबद्धता पूरी करने की दिशा में यह रोजगार मेला अहम कदम है. इसके तहत 10 लाख सरकारी भर्ती की योजना को अमली जामा पहनाया जाएगा.




<img src="data:;base64,” alt=”” aria-hidden=”true” />