मुजफ्फरपुर : आज से टूटेंगी दुकानें, बेमियादी धरने पर बैठे नाराज दुकानदार….

मुजफ्फरपुर: दुकान खाली करने की समय सीमा शुक्रवार को समाप्त होने के साथ ही दुकानदारों ने स्टेशन रोड में बेमियादी धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। समर्थन में पूर्व मेयर राकेश कुमार पिंटू व डिप्टी मेयर पद के निकटतम प्रत्याशी रहे राजद के प्रदेश महासचिव शब्बीर अंसारी भी शामिल हुए। वहीं, शनिवार से 116 दुकानों को हटाने की कार्रवाई होगी।

अंबाला-जगाधरी हाईवे चौड़ीकरण के चलते टूटेंगी दुकानें - Ambala Jagadhri  highway will collapse due to widening - Haryana Ambala Common Man Issues  News
स्टेशन रोड दुकानदार संघ ने कहा कि वैकल्पिक इंतजाम के तहत पहले प्रभावित दुकानदारों को जगह मिले। इनका लिखित आश्वासन मिलने के बाद ही दुकान खाली करेंगे। इस बीच संघ के वरिष्ठ सदस्य मो. उमर ने मेयर निर्मला देवी साहू से मुलाकात कर दुकानों को टूटने से बचाने का अनुरोध किया। स्मार्ट सिटी के स्पाइनल रोड) प्रोजेक्ट के तहत सड़क नाला का निर्माण कार्य होना है।


हालांकि, सड़क किनारे बनी दुकानें इसमें बाधक बनी हैं। निगम ने मापी के बाद इमलीचट्टी, स्टेशन रोड से लेकर धर्मशाला चौक तक 116 दुकानों पर लाल निशान लगाकर 20 जनवरी तक जगह खाली करने की मोहलत दी थी। धरना में मनीष, संतोष, रामाधार, मो. इनामुल समेत प्रभावित दुकानदार शामिल थे।


40 दुकानें की गई खाली :
शुक्रवार को अधिकतर दुकानें बंद रहीं। इस बीच नगर निगम की डेडलाइन पूरी होने के साथ ही कई दुकानदारों ने जगह खाली करना शुरू कर दिया। सामान से लेकर शटर तक खोलकर ले जाते दिखे। देर शाम तक करीब 40 दुकानों को खाली कर दिया गया था।


वेंडिंग जोन में देंगे जगह :
नगर आयुक्त नवीन कुमार ने बताया कि मोहलत की अवधि पूरी होने के बाद शनिवार से 116 दुकानों को हटाने की कार्रवाई होगी। इसमें प्रभावित होने वाले दुकानदारों को भविष्य में वेंडिंग जोन में प्राथमिकता के आधार पर जगह उपलब्ध कराई जाएगी। इसको लेकर दुकानदारों को आश्वासन दिया गया है।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.