पटना। मसौढ़ी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की एक युवती अपनी शादी से महज दो सप्ताह पूर्व प्रेमी के साथ फरार गो गई। युवती के पिता ने एक युवक पर शादी की नीयत से बेटी को बहला-फु’सलाकर अ’गवा करने का आ’रोप लगाया है। पिता का आरोप है कि युवक के झां’से में आकर युवती घर से जाते समय शादी के लिए बनाए गए डेढ़ लाख के गहने और तीन लाख रूपए समेत अन्य कीमती सामान भी अपने साथ ले गई है। घ’टना बीते 17 ज’नवरी की बताई जाती है।
मामले को लेकर बताया जाता है कि युवती बीते 17 जनवरी को मसौढ़ी बाजार में शादी की खरीदारी करने की बात कहकर घर से निकली थी। देर रात तक उसके घर वापस नहीं लौटने पर स्वजनों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान उन्हें पता चला कि वैशाली जिले के सदर हाजीपुर थाना के बैली गांव का मो इरशाद उनकी बेटी से हमेशा मोबाइल पर बातें करता रहता था। युवक ने अपनी बातों के जाल में फं’साकर यो’जनाबद्ध तरीके से उसे अ’गवा कर लिया।
बताया जाता है कि युवती की 2 फरवरी को शादी होनी थी। सभी घरवाले बेटी की शादी की तैयारियों में जुटे थे। इस संबंध में उसके पिता ने शनिवार को थाना में मो इरशाद के खि’लाफ प्रा’थमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मा’मले की जांच में जुट गई थी।

वहीं, मसौढ़ी थाना के एक मोहल्ले में 16 साल की किशोरी को शादी की नीयत से अगवा करने का एक अन्य मामला प्रकाश में आया है। बताया जाता है कि किशोरी किराए के एक मकान में रहकर पढाई कर रही थी। घटना बीते 17 जनवरी की सुबह की बताई जाती है।

इस संबंध में अ’गवा किशोरी के भाई ने आ’रोपित युवक जहानाबाद जिला निवासी गौतम कुमार के खिलाफ शनिवार को थाना में नामजद प्रा’थमिकी दर्ज कराई है। अगवा किशोरी धनरुआ थाना के एक गांव रहने वाली बताई जाती है। बताया जाता है कि किशोरी 17 जनवरी की सुबह बाजार जाने की बात कहकर अपने कमरे से निकली थी। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी।


