दरभंगा में उत्पाद विभाग की टी’म पर ह’मला, कई पुलिसकर्मी घा’यल

दरभंगा: बिहार में शराबबंदी के बाद भी शराब तस्करों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि आए दिन वह उत्पाद पुलिस पर हमला करने से भी नहीं डर रहे हैं. ताजा मामला दरभंगा के बिशनपुर थाना क्षेत्र के बरकी डिलाही गांव का है. जहां रविवार की देर शाम छापेमारी के दौरान एक महिला की गिरफ्तारी करने के बाद स्थानीय लोगों ने उत्पात विभाग की टीम पर पत्थरबाज़ी की घटना को अंजाम दिया है. जिसमें उत्पाद विभाग के आधा दर्जन जवान बुरी तरह से घायल हो गए हैं. फिलहाल सभी का अस्पताल में इलाज कराया गया है.

Thumbnail imageउत्पाद विभाग को मिली थी सूचना

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि उत्पाद विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बरकी डिलाही गांव में कुछ लोग शराब बनाते और बेचते हैं. इस शिकायत पर उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी करने बरकी डिलाही गांव पहुंच गई. छापामारी के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने एक महिला को शराब के साथ गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए और उत्पाद विभाग की टीम पर पत्थर और ईंट से हमला करने लगें. जिसमें उत्पाद विभाग के आधा दर्जन जवान घायल हो गए, सभी घायलों का इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया.

25 लीटर शराब के साथ महिला गिरफ्तार

वहीं उत्पाद विभाग के सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि बिशनपुर थाना क्षेत्र के बरकी डिलाही गांव में गुप्त सूचना मिली थी कि वहां शराब बनाया जाता है और बिक्री किया जाता है. सूचना के आलोक में हमारी टीम वहां गई थी. छापेमारी के दौरान हमारी टीम ने एक एक महिला को गिरफ्तार किया. उसके पास से लगभग 25 लीटर शराब बरामद की गई. हालांकि उसकी गिरफ्तारी के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए और हमारी टीम पर पत्थर और ईंट से हमला कर दिया. जिसमें गाड़ी के साथ ही 1 एसआई 4 एएसआई को चोट लगी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading