मुजफ्फरपुर : मोबाइल से मिलेगा ह’त्या का सु’राग, जां’च में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर ब्रह्मपुरा में रेलवे लाइन पर शनिवार रात युवक का शव मिलने के मामले में रेल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना में शामिल आरोपितों तक पहुंचने के लिए रेल पुलिस मृतक के मोबाइल को खंगालेगी। घटना से पूर्व युवक के मोबाइल पर आने वाले कॉल की जांच की जाएगी।

Jharkhand Crime: रामगढ़ में रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, मचा हड़कंप,  बोकारो में हादसे में 1 की हुई मौत | Jharkhand Crime: Dead body of youth  found on railway track
रेल थानेदार दिनेश कुमार साहू ने बताया कि घटना में मोबाइल अहम सबूत होगा। मृतक के पिता राहुल नगर निवासी चंद्रमोहन झा ने हत्या की आशंका जताते हुए पुत्र प्रकाश कुमार झा के मोबाइल में सेव रिषभ नामक युवक पर एफआईआर दर्ज करायी है। चंद्रमोहन झा ने पुलिस अधिकारियों को बताया कि प्रकाश शनिवार शाम किराना दुकान पर था।

इस दौरान रिषभ नामक युवक ने प्रकाश को कॉल किया। शाम छह बजे प्रकाश दुकान से निकला था। इसके तीस मिनट बाद उसकी हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया। रेल थानेदार ने बताया कि शव दो टूकड़े में रेलवे ट्रैक पर मिला है। प्रकाश को कॉल करने वाले रिषभ पर हत्या की आशंका जतायी गई है। इस संबंध में जांच की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.