मुजफ्फरपुर सेंट जेवियर्स स्कूल में दो दिवसीय शरद बाल मेला का हुआ आयोजन

मुजफ्फरपुर गौशाला रोड स्थित सेंट जेवियर्स जूनियर/सीनियर स्कूल के प्रांगण में आज से शनिवार और रविवार को दो दिवसीय शरद बाल मेला का आयोजन किया जा रहा है। यह बाल मेला 12:30 सुबह से 6:30 बजे संध्या तक चलेगी।  मेले में हर तरह के बच्चों के मनोरंजन के सारे इन्तजाम किए गए हैं।

बच्चों के लिए तरह-तरह के झूले, खाने-पीने के लजीज स्टॉल, लकी ड्रा, गीत-संगीत, मनोरंजक खेलों के स्टॉल इत्यादि मेले मे चार चांद लगा रहे हैं। स्कूल के प्रिंसिपल ऐ.के दत्ता से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि ये कार्निवल मेला लगभग बीस सालों से अधिक समय से लगाया जा रहा है। पिछले दो साल से कोरोना के कारण कार्निवाल मेला को नहीं लगाया जा रहा था, चूंकि इस वर्ष कोरोना की ऐसी कोई रोक नहीं है इसीलिए इस वर्ष मेले का योजन किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि आज उतनी भीड़ नहीं है लेकिन यह मेला दो दिनों का है तो आज के अपेक्षा कल भीड़ जयादा बढ़ सकती है।मेले को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला। ठंड मौसम के बीच हलकी धूप ने बच्चों में और फुर्ती भर दी है।  बच्चों के साथ आएं उनके परिजनों ने भी इस मेले का आनंद उठाया।

 

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.