पवन सिंह-खेसारी यादव की लड़ाई मर्द बनने पर आई:खेसारी बोले-हम असली मर्द…

भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह और खेसाली लाल यादव के बीच जुबानी जंग कम नहीं हो रही है। नए साल में ये विवाद और बढ़ा गया है। शुक्रवार को बक्सर में खेसाली लाल यादव ने एक निजी कार्यक्रम के दौरान बिना नाम लिए पवन सिंह के सोहर वाले बयान का जवाब दिया। ”उन्होंने कहा- हम असली मरद हईं…चाहीं त हर 9 महीना पर सोहर गवा सकी ला, उनका में दम हो त ओहूं बजवा लें..। वो मर भी जाएंगे त सोहर न गवा सकते”।

खेसारी लाल ने भी बिना नाम लिए साधा निशाना।पहले खेसारी ने कहा-अंकल…

दरअसल, करीब एक हफ्ते पहले खेसारी लाल ने एक इंटरव्यू में मजाक-मजाक में पावरस्टार पवन सिंह को अंकल कह दिया था। इसका जवाब पवन सिंह ने दिया था।

फिर पवन सिंह ने बिना नाम लिए कसा तंज…

एक हफ्ते पहले पवन सिंह का एक वीडियो सामने आया। वीडियो में एक स्टेज पर पवन सिंह बिना किसी का नाम लिए तंज कस रहे हैं। इस दौरान वो काफी भड़के अंदाज में कहा कि हमारी इंडस्ट्री में कुछ ऐसे कलाकार हैं। क्या करें भाई सुनता हूं तो हंसी आती है। मुझे कुछ लोग कहते हैं कि मेरी उम्र हो गई है और वो आज सउरी के घर में से निकले हैं।इसके बाद पवन सिंह उनके लिए लोकगीत ‘सोहर’ बजाने को कहते हैं। खेसारी को पावरस्टार की ओर से ये करारा जवाब था। उन्होंने उनके लिए बिना नाम लिए ‘सोहर’ बजवाया। तो वहीं खेसारी लाल ने भी अब बड़ी बात कह दी ।

खेसारी का जवाब…हम असली मरद हईं

27 जनवरी की रात भोजपुरी सुपर स्टार खेसारी लाल यादव अपने चहेते गीत लिखने वाले बक्सर निवासी अखिलेश कश्यप के गृह प्रवेश में पहुंचे थे। इस दौरान वहां मौजूद लोगों के बीच बिना नाम लिए पवन सिंह के सोहर वाले बात का जवाब दिया। अब यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading