NH 431 पर चार पहिया सवार ब’दमाशों ने सीएसपी संचालक की बाइक को मारी ट’क्कर, रुपये-गहने लू’ट हुए फ’रार

नालंदा में चंडी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को चार पहिया वाहन में सवार बदमाशों ने एक ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) संचालक की बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार सीएसपी संचालक और उनकी पत्नी जख्मी हो गए। इस दौरान बदमाश उनसे लूटापट कर फरार हो गए। यह घटना मुबारकपुर गांव के सामने घटी।

Nalanda:nh 431 पर चार पहिया सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक की बाइक को मारी टक्कर, रुपये-गहने लूट हुए फरार - Miscreants On Four Wheeler Hit Csp Operator Bike On Nh 431 Inघायल करने के बाद बदमाशों ने की लूटपाट
जानकारी के मुताबिक, NH 431 पर शुक्रवार को चार पहिया वाहन में सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक की बाइक में टक्कर मारकर उन्हें घायल कर दिया। इसके बाद बैग में रखा करीब दो लाख रुपया लूट लिया। वहीं, भागते हुए बदमाशों ने सीएसपी संचालक की जख्मी पत्नी के कान से कनवाली भी झपट ली। इससे महिला का कान फट गया। वहीं, टक्कर लगने से सीएसपी संचालक का पैर टूट गया है।
सीएसपी संचालक और उनकी पत्नी की पहचान नूरसराय थाना क्षेत्र के जय प्रकाशपुर भेड़िया गांव निवासी कौशल किशोर और पत्नी प्रीतम सिंह के रूप में हुई है. ग्राहक सेवा केंद्र थाना क्षेत्र के गंजपर शेखपुरा बजीर सिंह के मकान में संचालित होता है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

ग्राहक सेवा केंद्र जा रहे थे घायल शख्स और उनकी पत्नी
जख्मी सीएसपी संचालक कौशल किशोर ने बताया कि वह अपने घर से पत्नी के साथ गंजपर के लिए निकले थे। जैसे ही मुबारकपुर गांव के सामने पहुंचे तो पीछे से चार पहिया वाहन से हमारी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे हम दोनों दूर जाकर गिरे। थोड़ी देर बाद हम अपनी पत्नी को उठाने गए तो पता चला कि हमारे पास बैग था वह गायब है। वहीं, पत्नी का कान फटा हुआ था और कनवाली गायब थी। फिर हमने शेखपुरा में अपने रिश्तेदार को फोन किया। उसके बाद पत्नी को एक ऑटो के जरिए तुलसीगढ़ निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Discover more from Muzaffarpur News

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading