गैस सि’लेंडर फ’टने से दो घर ज’लकर राख, आ’ग पर काबू पाने के दौ’रान एक व्यक्ति भी झु’लसा

बेतिया: बेतिया में गैस सिलेंडर फटने से दो घर जलकर राख हो गए। घटना जिले के योगापट्टी प्रखंड के बलुआ भवानीपुर पंचायत के वार्ड नंबर पांच बलुआ देवराय गांव की है। जहां गुरुवार रात अचानक गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। वहीं, आग लगने की इस घटना में एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र योगापट्टी में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Bettiah:गैस सिलेंडर फटने से दो घर जलकर राख, आग पर काबू पाने के दौरान एक  व्यक्ति भी झुलसा - Two Houses Burnt To Ashes Due To Gas Cylinder Explosion  In Bettiah One

गैस लीक होने से लगी आग
स्थानीय ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात गांव में सभी लोग खाना खा कर अपने घर में सोए हुए थे। इसी दौरान करीब 12 बजे गैस लीक होने के कारण अचानक से मोतीलाल यादव के घर में आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में मोतीलाल और उनके पुत्र संजय यादव का घर जलकर खाक हो गया। आग लगने से घर में रखे दाल, चावल, मोटरसाइकिल, रुपये और कपड़े सब कुछ जल कर खाक हो गया।

वहीं, घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने इकट्ठा होकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग बुझाने की कोशिश करने के दौरान ग्रामीण बृजेश यादव बुरी तरह झुलस गया। उसे इलाज के लिए स्थानीय ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र योगापट्टी में भर्ती कराया है।

‘पीड़ित को हर संभव मदद देने की जाएगी कोशिश’
पीड़ित मोतीलाल यादव ने बताया कि घटना की जानकारी योगापट्टी अंचलाधिकारी को दी गई है। वहीं, योगापट्टी अंचलाधिकारी प्रियव्रत कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले की जांच के लिए अधिकारी को भेजा जा रहा है। जो भी सरकारी स्तर पर मदद होगी उसे अग्नि पीड़ित को मुहैया कराने में हर संभव कोशिश की जाएगी।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.