बिहार के इस कोर्ट में दिन-द’हाड़े पेशी पर आए ह’त्या के आ’रोपी की गो’ली मा’र कर हत्या, गोली चलते ही मची भ’गदड़ की स्थिति

सहरसा: बिहार के सहरसा से एक बड़ी खबर सामने आई है। मंगलवार को  सिविल कोर्ट परिसर में हत्या के आरोप में पेशी के लिए आए एक कैदी की गोली मारकर हत्या कर दी।   मृत कैदी की पहचान प्रभाकर कुमार के रूप में की गई है। वहीं घटना स्थल से पुलिस ने एक शख्स को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।  घटना की सूचना मिलते ही जिले की एसपी लिपि सिंह भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

योजना बनाकर की हत्या

जिस तरह से प्रभाकर की हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। उसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इसे पूरी योजना के साथ अंजाम दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर सवार हथियार से लैस बदमाशों ने कैदी प्रभाकर कुमार को करीब तीन गोली मारी. इसके बाद वह वहीं पर ढेर हो गया. कोर्ट परिसर में में गोली मारकर हत्या की घटना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया. इसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई.

एक अपराधी हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार

कैदी की गोली मारकर हत्या के बाद भागने के क्रम में एक अपराधी को कोर्ट परिसर में मौजूद पुलिस ने पकड़ लिया। उसके पास से हथियार और गोली बरामद हुई है। वहीं दूसरा अपराधी भागने में कामयाब हो गया. घटना की सूचना मिलते ही एसपी लिपि सिंह भी वहां पहुंच गई।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.