मुजफ्फरपुर : संत जेवियर्स स्कूल में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आज हुआ समापन

मुजफ्फरपुर : गौशाला रोड स्थित संत  जेवियर्स शाखा के प्रांगण में चल रहे वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आज समापन हो गया। खेल की समाप्ति पर ग्रीन हाउस ने अपना वर्चस्व कायम रखते हुए 476 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही  ब्लू हाउस अंत अंत तक अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे बढ़ने की कोशिश करते हुए 460 अंकों के साथ द्वितीय स्थान पर रही।  येल्लो हाउस ने  ब्लू हाउस को टक्कर देते हुए 444 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर कब्ज़ा जमाया । आज के खेल की शुरुआत 4 x 100 मीटर रिले रेस से हुई। उसके बाद ‘टग ऑफ वॉर’ खेल को संपन्न कराया गया।

प्रतियोगिता का अंतिम दिन होने के कारण खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था दर्शक भारी संख्या में उपस्थित रहें।  अभिभावकगण एवं छात्रगणों ने खेल का भरपूर आनंद उठाया। आज के खेल का मुख्य आकर्षण ‘रिले रेस’ रहा जिसमें लगातार दर्शकों की तालियां बजती रहीं।  खेलों की समाप्ति के बाद विजेताओं के बीच मेडल का वितरण विद्यालय के दोनों ही शाखाओं के इंचार्ज के द्वारा किया गया।

पुरस्कार वितरण के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत विजेता और उप-विजेता टीम को चमचमाती हुई ट्रॉफी विद्यालय के संयुक्त निदेशक आमोद कुमार दत्त के द्वारा प्रदान की गई। मौके  पर विद्यालय के संयुक्त निदेशक श्री दत्त ने बच्चों को जीवन के हर क्षेत्र में प्रगति करने की शुभकामनाओं के साथ खेल के प्रति अपनी अभिरुचि उच्च शिखर पर बनाए रखने की प्रेरणा दी।

 

 

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.