ब’दमाशों ने सिनेमा हॉल मार्केट में की गो’लीबारी, अ’फरा-त’फरी का माहौल

पटनाः बिहार में राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी में थाना से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित सिनेमा हॉल मार्केट गोलीबारी हुई. मंगलवार की रात एक चारपहिया वाहन से पांच लोग उतरे और एक बंद दुकान के पास पांच राउंड फायरिंग  की. हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. फिलहाल पुलिस को भी कुछ पता नहीं चल सका है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी

जानकारी के मुताबिक सिनेमा हॉल मार्केट में मोबाइल और मोबाइल सिम समेत तकरीब दर्जन भर दुकानें है. जहां कल बीती रात फायरिंग की घटना से अफरा-तफरी मच गई. लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे. हालांकि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. इधर फायरिंग करने के बाद सभी बदमाश पिस्‍तौल लहराते हुए पश्चिम दिशा में अपनी गाड़ी लेकर आराम से निकल गए.

बंद दुकान के पास हुई फायरिंग

वहीं, सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. बदमाशों द्वारा किस कारण से बंद दुकान के पास फायरिंग की गई, इसका पता नहीं चल सका है. फायरिंग की पुष्टि करते हुए प्रभारी थाना अध्यक्ष मसौढ़ी रणविजय सिंह ने बताया कि फायरिंग की सूचना पर पुलिस भी वहां गई थी, लेकिन कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं था. फिलहाल पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है. गौरतलब है कि पूर्व में भी सिनेमा हॉल मार्केट में फायरिंग की घटना घट चुकी है.

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.