भोजपुर में ता’लिबानी सजा: वृद्ध महिला को बिजली के खंभे से बां’धा, डा’यन बताकर स’रेआम की पि’टाई; FIR दर्ज

भोजपुर: घटनास्थल पर पुलिस के पहुंचने के पहले महिला को खंभे से खोल कर छोड़ दिया गया। पूरा मामला जिले के सहार थाना क्षेत्र के पतरिहां गांव का है। इस मामले में सहार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

शर्मनाक: 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी 2 युवक गिरफ्तार

बेटी और भतीजा की मौत पर लगाया आरोप

प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के अनुसार, पतरिया गांव निवासी कमल किशोर सिंह की कुछ दिनों पहले एक बेटी और एक भतीजा की आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। इसके बाद परिवार में एक वृद्ध महिला पर डायन की शंका की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।

बिजली के खंभे में बांधकर पीटा

इसी बीच कमल किशोर सिंह की पत्नी की तबीयत भी खराब होने लगी, जिसके कारण परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इसको लेकर गुरुवार की दोपहर में आरोपितों ने स्व. राम अयोध्या शर्मा की पत्नी कलावती कुवंर को चिलचिलाती धूप में बिजली के खंभे में बांध दिया और मारपीट कर प्रताड़ित किया गया।

महिला ने आरोपितों के खिलाफ किया केस

ग्रामीणों के समझाने-बुझाने के बाद महिला को खंभे से खोला गया, तब जाकर मामला शांत हुआ। इधर, वृद्ध महिला द्वारा प्रताड़ित करने के मामले में स्थानीय थाना में आवेदन दिया गया है। इस संबंध में सहार थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामला दर्ज कर गहराई से जांच पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.